उदयपुर के एमबी अस्पताल मे लगेगी दो नई CT स्कैन मशीन

 | 
CT Scan Machine

 

Udaipur Times, Udaipur Health Services: दक्षिणी राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमबी अस्पताल मे गंभीर मरीजों की जांच मे बड़ी मशीन की उपलब्धता अब रुकावट नहीं बनेंगी। एमबी अस्पताल मे CT स्कैन की दूसरी मशीन लगाने की तैयारी शुरू हो गई है ।

इसके लिए एमबी अस्पताल के कल्पना चावला पैथ लैब के भीतर इंस्टालेशन होने शुरू कर दिया है । एक माह मे सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक मे मशीन इंस्टॉल होने की उम्मीद है ।

उक्त दोनों मशीनों से अस्पताल मे जाँचों का दबाव कम होगा और सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक मे मरीजों की जांच मे आने वाली परेशानी कम होगी ।

आपको बता दे की RNT मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एमबी अस्पताल और अन्य अस्पतालों मे रोज 70 से 80 मरीजों की CT स्कैन जांच की जरूरत पड़ती है । ऐसे मे नई मशीनों से जांच मे सुगमता होगी ।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News