रानीरोड में मिले दो लावारिस बालकों को परिजनों की तलाश

 एक 7 वर्षीय बालक का नाम राहुल व दूसरे 3 वर्षीय बालक का नाम बाबू है, भीलवाड़ा के रहने वाले है 

 | 
रानीरोड में मिले दो लावारिस बालकों को परिजनों की तलाश
स्थानीय लोगों द्वारा चाइल्ड लाइन को दी गयी सूचना 

उदयपुर, 8 अक्टूबर 2020। शहर के रानी रोड क्षेत्र में दो बालक लावारिस अवस्था में मिले, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा चाइल्ड लाइन को दी गयी। चाइल्ड लाइन समन्वयक ने बताया कि इनमें एक 7 वर्षीय बालक का नाम राहुल व दूसरे 3 वर्षीय बालक का नाम बाबू है। बच्चों ने बताया कि वे भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास झोंपडियो मे रहते है। 

चाइल्ड लाइन बच्चों की रोजनामचा रिपोर्ट अम्बामाता थाने में दर्ज करवायी गयी तथा बाल कल्याण समीति के आदेशानुसार नारायण सेवा संस्थान के बडी मे स्थित आश्रय गृह में आश्रय दिलवाया गया। बालक के बारे में काफी प्रयास के बाद भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। 

यदि किसी भी सज्जन को इस बालक के सन्दर्भ में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त हो तो कृपया फ्री फोन सेवा 1098 अथवा चाइल्ड लाइन के मोबाईल नबर 8905671098 पर दे सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News