UD Tax: 26 दुकाने और 1 होटल सीज़

टैक्स जमा नहीं करने पर नगर निगम ने की कार्रवाई

 | 
26 shops seized

उदयपुर 28 मार्च 2025। नगर निगम उदयपुर ने यूडी टैक्स (नगरीय विकास कर) जमा नहीं करवाने पर शुक्रवार को सूरजपोल चौराहा स्थित 26 दुकानों को सीज कर दिया। साथ ही देहलीगेट-टाउन हॉल रोड पर एक होटल को भी सीज किया गया है। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि कृष्णचंद पांडे पुत्र कन्हैयालाल पांडे का निगम में 1 करोड़ 83 लाख 49 हजार 294 रुपए का यूडी टैक्स बकाया चल रहा था। इसको लेकर कई बार निगम द्वारा हिदायत दी गई थी। साथ ही नोटिस देकर अंतिम चेतावनी दी गई थी। टैक्स जमा नहीं करने पर शुक्रवार को निगम ने सूरजपोल चौराहा स्थित इनकी 26 दुकानों को सीज कर दिया।

होटल कंचन पैलेस को किया सीज

जानकारी के अनुसार देहलीगेट-टाउन हॉल रोड पर श्रमजीवी कॉलेज के बाहर स्थित होटल कंचन पैलेस का निगम में 84 हजार 643 रुपए का यूडी टैक्स बकाया है। इसके मालिक को भी नोटिस देकर टैक्स जमा कराने के लिए बोला गया। टैक्स जमा नहीं करने पर होटल को सीज कर दिया गया है। 

hotel kanchan palace

इस कार्रवाई में निगम के राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News