UD टैक्स जमा नहीं करवाने पर दो निजी कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई

कार्रवाई से कॉलेज के शैक्षणिक कार्य और परीक्षाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा
 | 

उदयपुर 26 मार्च 2026। नगर निगम की टीम ने UD टैक्स जमा नहीं कराने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे टीम शहर के दो प्रमुख कॉलेज परिसरों में पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। 

कार्रवाई के दौरान मुख्य गेट के बजाय सीधे रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचकर दोनों कॉलेजों के कार्यालयों को सीज किया गया और नोटिस चस्पा किए गए। हालांकि इस कार्रवाई से कॉलेज के शैक्षणिक कार्य और परीक्षाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

जानकारी के अनुसार, दोनों संस्थानों पर मिलाकर 30 लाख रुपए से अधिक का UD टैक्स बकाया है। इसमें करीब 25 लाख रुपए BN कॉलेज और 5 लाख रुपए RMV कॉलेज के लंबे समय से बकाया बताए गए हैं। कई बार नोटिस देने के बावजूद संस्थानों की ओर से भुगतान नहीं किया गया था।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर राजस्व यूनिट की टीम ने यह कार्रवाई की। रेवेन्यू इंस्पेक्टर मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन और राहुल मीणा की टीम मौके पर पहुंची और पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया।

निगम के अनुसार, 26 मार्च तक इस वित्तीय वर्ष में 17.60 करोड़ रुपए का UD टैक्स जमा हो चुका है, जबकि कुल लक्ष्य 20 करोड़ रुपए रखा गया है। आयुक्त ने कहा कि कई प्रॉपर्टी मालिक अब भी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ सीजिंग जैसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurUpdates #UDTax #MunicipalCorporation #LocalNewsUdaipur #UdaipurCity #CivicAction #PropertyTax

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal