UD Tax: निगम ने फिर 2 इमारतों को किया सीज


UD Tax: निगम ने फिर 2 इमारतों को किया सीज

एक प्रतिष्ठान ने हाथों हाथ दिया चेक, रोकी सीज की कार्यवाही

 
UD Tax

उदयपुर 1 मार्च 2025 । नगर निगम द्वारा लगातार यूडी टैक्स वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई लगातार जारी है, एक बार फिर से राजस्व शाखा द्वारा दो प्रतिष्ठानों को सीज किया गया। नगर निगम राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया कि आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर नगरीय विकास कर वसूलने को लेकर फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 संपतियों को सीज किया गया वही एक प्रतिष्ठान मालिक द्वारा हाथों हाथ नगर निगम टीम को बकाया यू डी टैक्स का चेक सौंपा जिसपर निगम द्वारा सीज की कार्यवाही को रोक दिया गया। 

शुक्रवार को बोहरा गणेश जी स्थित जय श्री कॉलोनी में बंजारा फिटनेस सेंटर जिसका नगरीय विकास कर कुल 2,69,257/- बकाया था जिसे सीज किया गया। वहीं बांसवाड़ा रोड वर्मा कॉलोनी  सविना सेक्टर 9 स्थित संपत्ति जिसका 2,20,829/- रुपए का नगरीय विकास कर बकाया था जिसे भी सीज किया गया। इनके द्वारा नगरीय विकास कर की राशि जमा नहीं कराने से नगर निगम द्वारा इन व्यावसायिक सम्पतियों पर ताला लगा इनकी व्यावसायिक गतिविधियाँ बन्द करा दी गई। 

निगम ने नोटिस में अंकित किया की नगरीय विकास एंव स्वायत शासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक 5513 दिनांक 29.00.2007 एंव अधिसूचना क्रमांक 8884 व 9356 दिनांक 24.08.2016 के तहत के वर्ष 2007 से 2023 तक उक्त संपत्ति का नगरीय विकास कर की पूरी रकम बकाया है। संबंधित फर्मों द्वारा टैक्स बकाया रहने के लिए कोई संतोषप्रद का कारण भी नही बताया गया है। फर्म से कुल बकाया का नोटिस भी तामिल करवाया जा चुका था। सभी कार्यवाही पूरी करने के उपरांत निगम ने कार्यवाही करते हुए राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा की उपबंधो के अधिन यू डी टैक्स की वसूली की पूर्ती हेतु दोनों संपतियो को सीज करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान राजस्व अधिकारी के साथ सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

हाथों हाथ दिया चेक, निगम आयुक्त के निर्देश पर रोकी सीज कार्यवाही

नगर निगम राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया कि शुक्रवार सवेरे ही निगम द्वारा एक और प्रतिष्ठान पर सीज की कार्रवाई हेतु निगम की टीम पहुंची लेकिन करवाई प्रारंभ होने के पहले ही प्रतिष्ठान संचालक द्वारा हाथों-बकाया यू डी टैक्स का चेक निगम टीम को सौंप दिया, जिस पर नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के आदेश उपरांत सीज की कार्रवाई को रोका गया।

31 मार्च तक जमा करवाए टैक्स वरना होगी सीज की कार्यवाही

नगर निगम द्वारा यू डी टैक्स वसूली को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त राम प्रकाश ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नगरीय विकास कर सरकार द्वारा हर हाल में वसूल किया जाएगा। 1 वर्ष पश्चात राज्य सरकार द्वारा इसमें छूट प्रदान की गई है जिसका शहरवासी लाभ लेवे।  जिसे भी अपनी संपत्ति को सीज होने से बचाना है वह जल्द से जल्द नगर निगम में अपना बकाया यूडी टैक्स जमा करावे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal