उदयपुर में 150 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला UDA का बुलडोजर

 | 
UDA Bulldozer Action

Udaipur Times, Udaipur Local News: 5 जून 2026। उदयपुर में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डांगियों की पंचोली क्षेत्र में करीब 150 करोड़ रुपए मूल्य की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। गुरुवार को UDA की टीम ने अवैध मकानों, बाउंड्रीवॉल और अन्य निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। UDA bulldozer action

UDA कमिश्नर अभिषेक खन्ना ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा पहले भी कई बार निर्माण कार्य रुकवाया गया था, लेकिन भूमाफिया सरकारी छुट्टियों का फायदा उठाकर चोरी-छिपे निर्माण करते रहे। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी अवैध निर्माणों को हटाया गया। UDA bulldozer action

UDA सचिव हेमेन्द्र नागर ने बताया कि तहसीलदार रणजीतसिंह विट्ठू और डॉ. अभिनव शर्मा के नेतृत्व में राजस्व ग्राम डांगियों की पंचोली स्थित खसरा संख्या 89, 743, 727 और 416 सहित विभिन्न भूखंडों पर कार्रवाई की गई। सरकारी रिकॉर्ड में यह भूमि उदयपुर विकास प्राधिकरण के नाम दर्ज है। UDA bulldozer action

अधिकारियों के अनुसार भूमाफियाओं और दलालों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किए जा रहे थे। नोटिस जारी कर संबंधित लोगों को सुनवाई का अवसर दिया गया, लेकिन वे जमीन पर स्वामित्व से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया। 

कार्रवाई के दौरान 15 से 20 पक्की बाउंड्रीवॉल, कुछ निर्माणाधीन मकान, कच्चे छप्पर और दीवारों सहित विभिन्न अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। अभियान में लगभग 7 लाख वर्ग फीट सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 150 करोड़ रुपए बताई गई है। UDA bulldozer action

यूडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान किसी भी पुराने या पुश्तैनी मकान को नहीं हटाया गया। केवल हाल ही में किए गए अवैध निर्माणों पर ही कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा बुझड़ा क्षेत्र में स्कूल मैदान के लिए आवंटित सरकारी भूमि से भी अतिक्रमण हटाया गया। वहां बने सभी कच्चे और पक्के अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

कमिश्नर अभिषेक खन्ना ने आमजन से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा नहीं करने और ऐसी भूमि पर बने मकानों या निर्माणों की खरीद-फरोख्त से बचने की अपील की।

कार्रवाई के दौरान राजेंद्र सेन, बाबूलाल तेली, भरत हथाया, प्रतापसिंह राणावत, दुलीचंद शर्मा, अभिमन्यु सिंह, विजय नायक, अभय सिंह, दीपक जोशी, हितेंद्र सिंह तंवर सहित UDA का दल और होमगार्ड के जवान मौजूद रहे। UDA bulldozer action

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News