UDA द्वारा भू खण्ड आवंटन ई-लॉटरी अब 25 को
शहरी समस्या समाधान शिविरों के चलते लॉटरी 18 को नहीं खुलेगी
| Dec 16, 2025, 20:47 IST
उदयपुर 16 दिसंबर 2025। उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) द्वारा कुल 1109 आवासीय भूखण्डों के आवंटन हेतु ई- लॉटरी का आयोजन अब 25 दिसम्बर को किया जाएगा।
UDA सचिव हेमेंद्र नागर ने बताया कि 16 दिसंबर से प्रारंभ हुए शहरी समस्या समाधान शिविरों के चलते लॉटरी स्थगित की गई है। अब यह ई- लॉटरी 25 दिसंबर को पूर्णतः ऑनलाईन माध्यम से, पूर्ण पारदर्शिता के साथ, ज़िला कलेक्टर द्वारा नामित प्रतिनिधि, प्राधिकरण अधिकारियों एवं अन्य ज़िला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की जायेगी।
#UDA #UdaipurDevelopmentAuthority #UDALottery #UdaipurNews #UdaipurUpdates #RajasthanNews #UdaipurHousing #ResidentialPlots #UrbanDevelopment #UdaipurRajasthan
