geetanjali-udaipurtimes

UDA ने जारी की रोड कटिंग की स्वीकृति

पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की पुनः मरम्मत कार्य करेगा PHED 
 | 

उदयपुर, 25 नवंबर। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 में स्वीकृत योजना के तहत पानी की पाइपलाइन डालने के लिए उदयपुर विकास प्राधिकरण ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को रोड कटिंग की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

UDA आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि पीएचईडी को 14 स्थलों पर रोड कटिंग की स्वीकृति दी गई है। इसमें तीतरड़ी सीडब्ल्यूआर से 80 फीट रोड जंक्शन पोइन्ट तक, सेक्टर 14 इंद्रप्रस्थ बी ब्लॉक, बी ब्लॉक उच्च जलाशय से गोपाल मार्बल सेक्टर 14 डी ब्लॉक, चित्रकूट विहार सेक्टर 14, बी ब्लॉक उच्च जलाशय से सेक्टर 14 सी ब्लॉक तक, न्यू मंगलम् कॉम्प्लेक्स, ज्योतिनगर, बी जी नगर बेदला, मानसरोवर नगर बेदला, शिव कॉलोनी बिहाईन्ड आरके सर्कल, आशीर्वादनगर अनुश्री वाटिका, पुला पुलिया, न्यू प्रतापनगर कॉलोनी तथा न्यू ढिकली रोड बेडवास में रोड कटिंग शामिल है। 

आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि पाइपलाइन डालने के पश्चात् सड़क मरम्मत का कार्य PHED के स्तर पर ही किया जाएगा।

#Udaipur #Rajasthan #UDA #PHED #UdaipurNews #RajasthanNews #PipelineWork #RoadCutting #UdaipurDevelopment #Sector14Udaipur #Bedla #Pratapnagar #UDAProjects