Udaipur Times, Udaipur Panchayat Chunav 2026: उदयपुर जिले के पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आयोजित होने वाले चुनावों की भी विभिन्न स्तरों पर प्रक्रिया सुचारू रूप से आयोजित हो रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने बताया कि दूसरे चरण के चुनावों हेतु सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के तहत कुल 18 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए, इनमें कोटडा में 2 सुलाव में 2 गोगुंदा में 4 बड़गांव में 6 तथा देवला में 4 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस लिए। कुल 104 नामांकन खारिज हुए। इस प्रकार दूसरे चरण में अब कुल 248 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमाएंगे।