उदयपुर की पहली महिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने पदभार ग्रहण किया

पर्यटकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना भी प्राथमिकता में रहेगा।
 | 
Dr amrita duhan

उदयपुर 18 मार्च 2026। ज़िले की पहली महिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस की तय प्राथमिकताओं के अनुसार कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

एसपी अमृता दुहन ने बताया कि जनता से सीधे संपर्क और संवाद बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि उदयपुर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रमुख पर्यटन स्थल है, ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना भी प्राथमिकता में रहेगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आमजन और पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

#UdaipurNews #AmritaDuhan #RajasthanPolice #UdaipurPolice #TouristSafety #TrafficManagement #LawAndOrder #UdaipurUpdates #RajasthanNews #SmartPolicing #WomenInLeadership #UdaipurTourism #LocalNewsUdaipur