पर्यावरण प्रेमी की शिकायत पर 80kg प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

निगम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 0294-2426262
 | 

उदयपुर 21 फ़रवरी 2026। प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरोध में नगर निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई में अब शहर के पर्यावरण प्रेमियों ने भी निगम को सहयोग देना प्रारंभ किया है, इसी कड़ी में शुक्रवार को मिली शिकायत पर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर कार्रवाई कर 80 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया गया।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम द्वारा जारी किए हेल्पलाइन नंबर 0294-2426262 पर शहर के पर्यावरण प्रेमियों द्वारा जानकारी देकर सहायता की जा रही है। 

इसी कड़ी में शुक्रवार को पर्यावरण प्रेमी ने निगम में प्रतिबंधित प्लास्टिक होने की जानकारी दी, प्राप्त जानकारी के सत्यापन पर निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी को धानमण्डी लखारा चौक में शेखर कुमार आनन्दी लाल अग्रवाल नामक प्रतिष्ठान पर मय टीम भेजा गया। दुकान की नियमानुसार की तलाशी ली गई। दुकान में काउन्टर व लोहे की रेक में अलग अलग रंग की सिंगल युज प्लास्टिक कैरी बैग रखी हुई थी। दुकान में रखी प्लास्टिक कैरी बैग को 3 प्लास्टिक कट्टो में भरा गया। जिसका वजन 80 किलो 700 ग्राम हुआ। प्रतिबन्धित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किये गये।

पर्यावरण प्रेमी निगम में  0294-2426262 पर फोन कर करे सूचित

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर के पर्यावरण प्रेमियों से अपील करते हुए कहा है कि इस शहर की सुंदरता को प्रतिबंध प्लास्टिक बहुत नुकसान पहुंचा रहा है। सरकार द्वारा इसके उपयोग एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगा रखा है फिर भी कई लोगों द्वारा चोरी चुपके इसका व्यापार किया जा रहा है जो की कानून अपराध है। शहर के पर्यावरण प्रेमी नगर निगम में 0294-2426262 फोन कर इस शहर की सुंदरता बनाए रखने में अपना सहयोग करें।

#Udaipur #UdaipurNews #PlasticBan #RajasthanNews #SingleUsePlastic #EnvironmentProtection #UdaipurMunicipalCorporation #SaveEnvironment #UdaipurUpdates