उदयपुर: राशन उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अभियान, 17 जुलाई तक होगा डोर-टू-डोर सर्वे
Udaipur Times, Udaipur News: 3 जुलाई 2026। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव अम्बरीश कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। Udaipur News
बैठक में शासन सचिव ने जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर को निर्देशित किया कि वह समस्त ब्लॉक में एक-एक ग्राम पंचायत का चयन कर 17 जुलाई 2026 तक डोर-टू-डोर सर्वे करवा उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत प्रवर्तित समस्त योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। Udaipur News
साथ ही उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चयनित उपभोक्ताओं का प्रवर्तित योजनाओं से लाभान्वित करने, चयनित ग्राम पंचायत में ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग वंचित लोगों का भी डो-टू-डोर सर्वे करने के भी निर्देश दिए, ताकि जमीनी स्तर पर पात्र लाभार्थियों को उनके हक का लाभ मिल सके। थोक विक्रेताओ एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों के खाद्यान्न परिवहन के लंबित बिलों को त्वरित गति से भुगतान करने के निर्देश दिए। उचित मूल्य दुकानों का सांख्यिकी का विश्लेषण करते हुए ऐसी तमाम दुकानें जिन पर आवंटन से भी अधिक गेहूं वर्तमान में स्टाॅक उपलब्ध है, उनकी संघन जांच करने के निर्देश दिए। Udaipur News
उन्होंने कहा कि यदि मात्रा के अनुरूप खाद्यान्न की मात्रा नहीं पाई जाती है तो उचित मूल्य दुकानदारों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। गेहूं का भौतिक सत्यापन कर जिला रसद अधिकारी को अविलंब रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। Udaipur News
पूर्व में उदयपुर जिले में जिन-जिन उचित मूल्य दुकानदारों द्वारा गेहूं का गबन किया गया है, इस हेतु पूर्व में सर्व संबंधित प्रवर्तन अधिकारी/निरीक्षक को दिये गये आदेश की अक्षरशः पालना कर आगामी दिवसों में संबंधित उचित मूल्य दुकानदारों के विरुद्ध दिये गये निर्देश प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं पीडीआर की कार्यवाही कर जिला रसद अधिकारी, उदयपुर को अवगत कराने बाबत् भी संबंधित को निर्देशित किया गया। यदि किसी के द्वारा उपरोक्त आदेश की अवहेलना की जाती है संबंधित के प्रवर्तन अधिकारी / प्रवर्तन निरीक्षक के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान अभियोजन शाखा से संबंधित कार्य के प्रति गहरा असंतोष व्यक्त करते हुये, समयबद्ध तरीके कार्य पूर्ण करने हेतु भी निर्देशित किया गया। Udaipur News
बैठक में रजिस्ट्रार सहकारी समितियां उदयपुर गुंजन चैबे, समस्त प्रवर्तन अधिकारी एवं प्रवर्तन निरीक्षक, बीपीसीएल एलपीजी विक्रय अधिकारी दीपक लाम्बा, गैस एजेंसी वितरक उपस्थित रहे।
