Udaipur Times, Udaipur City Bus Services: उदयपुर के चीरवा गाँव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा बढ़ाने के लिए उदयपुर सिटी बस के रूट नंबर 4 को चीरवा तक विस्तार किया जा सकता है।
दरअसल परशुराम चौराहे पर सिटी बस संचालन के उद्घाटन अवसर पर मेनारिया समाज के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उदयपुर शहर के मेयर पारस सिंघवी को ज्ञापन सौंपा जिस पर मेयर सिंघवी ने शीघ्र उदयपुर सिटी बस की सेवा को चीरवा तक सिटी बस संचालन पर सहमति जताई।
मेनारिया समाज ग्राम सभा चीरवा के अध्यक्ष नर्बदा शंकर मेनारिया और पानेरियों की मादड़ी ग्राम सभा के अध्यक्ष बंशीलाल मेनतिया के नेतृत्व मे सौंपे गए ज्ञापन मे बताया गया की चीरवा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों, छात्रों और श्रमिकों और आमजन को शहर आने जाने के लिए पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन सुविधा नहीं है ।
बलीचा से अंबेरी तक संचालित सिटी बस रूट नंबर 4 को चीरवा तक बढ़ाने का आग्रह महापौर पारस सिंघवी ने आश्वासन दिया ।