डबोक रोड पर अंडरपास की कमी से परेशान लोग

लोगों को जोखिम उठाकर रॉन्ग साइड से गुजरना पड़ रहा है।
 | 

उदयपुर 4 मार्च 2026। शहर से डबोक की ओर कॉलोनियों के लिए पूरा एरिया विकसित कर दिया गया है, लेकिन यहां आने-जाने के लिए हाईवे पर कोई अंडरपास नहीं दिया गया। इतनी बड़ी आबादी वाले क्षेत्र को अंडरपास की सख्त जरूरत है, इसके बावजूद अब तक उदयपुर विकास प्राधिकरण ने कोई ठोस योजना तैयार नहीं की है। नतीजतन लोगों को जोखिम उठाकर रॉन्ग साइड से गुजरना पड़ रहा है।

यह समस्या शहर के नए बसावट क्षेत्र नाकोड़ा नगर और आसपास की कॉलोनियों के निवासियों की है। डबोक एयरपोर्ट की तरफ से उदयपुर शहर में प्रवेश करने पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने यह इलाका पड़ता है। नेशनल हाईवे के दोनों ओर एक दर्जन से अधिक कॉलोनियां बसी हुई हैं और वहां के लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन की सुविधा नहीं है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मास्टर प्लान में इस क्षेत्र को जोड़ने के लिए तीन सड़कों का प्रस्ताव है। यदि इन पर काम शुरू किया जाए तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है और अंडरपास का निर्माण भी संभव है। फिलहाल स्थानीय नागरिक जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

#UdaipurUpdates #DabokRoad #NH27 #MyUdaipur #UdaipurCity #RajasthanInfrastructure #LocalVoices #CitizenConcern #UrbanDevelopment #CityPlanning #Infrastructure #RoadSafety #PublicSafety #UnderpassDemand #CivicIssues #SmartCity