Udaipur Times, Udaipur News: नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत उदयपुर जिले में मतदान दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। local holiday on polling day
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल द्वारा आदेशानुसार बुधवार 9 सितंबर को नगर पालिका भीण्डर, वल्लभनगर एवं फतहनगर-सनवाड़ के निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश रहेगा। वहीं शुक्रवार 11 सितंबर को नगर निगम उदयपुर तथा नगर पालिका कानोड़ एवं मावली के निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। local holiday on polling day
मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित समस्त सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा। साथ ही निजी एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, औद्योगिक उपक्रमों तथा अन्य संस्थानों में कार्यरत संबंधित मतदाताओं को भी मतदान के लिए संवैतनिक अवकाश देय होगा। local holiday on polling day