संभाग के चित्तौड़, डूंगरपुर, सलूंबर और प्रतापगढ़ ज़िले के कलेक्टर भी बदले गए
उदयपुर 1 अप्रैल 2026। राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में उदयपुर ज़िला कलेक्टर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए गए हैं।
जाने उदयपुर संभाग में और कितने कलेक्टर का तबादला किया गया
- चित्तौड़गढ़ ज़िला कलेक्टर पद की ज़िम्मेदारी डॉ मंजू को दी गई है जबकि वर्तमान ज़िला कलेक्टर आलोक रंजन का तबादला ज़िला कलेक्टर जोधपुर में किया गया है।
- डूंगरपुर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह का तबदला ज़िला कलेकटर फलौदी के रूप में किया गया है। वहीँ डूंगरपुर के नए कलेक्टर पद की ज़िम्मेदारी देशल दान को सौंपी गई है।
- सलूंबर के नए कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पीपी को दी गई है जबकि सलूंबर के वर्तमान कलेक्टर अवधेश मीणा का तबादला डीडवाना कुचामन कलेक्टर के पर किया गया।
- प्रतापगढ़ ज़िले की वर्तमान ज़िला कलेक्टर अंजलि राजौरिया का तबादला संयुक्त शासन सचिव गृह विभाग जयपुर में कर दिया गया है उनके स्थान पर प्रतापगढ़ ज़िला कलेक्टर पद की ज़िम्मेदारी शुभम चौधरी को दी गई है।
आपको बता दे जहाँ UPSC टॉपर गौरव अग्रवाल को उदयपुर का नया ज़िला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। जनजाति क्षेत्रीय विकास (TAD) आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी का तबादला जोधपुर संभागीय आयुक्त के पद पर किया गया है। वहीं आबकारी आयुक्त नकाते शिवप्रसाद मदन को अक्षय ऊर्जा निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
UDA कमिश्नर राहुल जैन को जोधपुर नगर निगम आयुक्त लगाया गया है, हालांकि UDA कमिश्नर के पद पर फिलहाल किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। इसके अलावा एल.एन. मंत्री लंबे समय बाद उदयपुर में TAD आयुक्त बन कर लौट रहे हैं, वे वर्तमान में पाली कलेक्टर हैं।]
#RajasthanNews #IASTransfers #Udaipur #Chittorgarh #Dungarpur #Salumber #Pratapgarh #RajasthanGovernment #AdministrativeReshuffle #IAS2026 #UdaipurNews #RajasthanUpdates #LocalNewsRajasthan
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
