DMF कोष से MB अस्पताल में टेस्ला MRI, उबेश्वर का निखार

DMF कोष स्थापना का एक दशक

 | 
DMF fund raising

उदयपुर 16 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण कोष (PM KKY) और जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) को स्थापित हुए मंगलवार को एक दशक पूर्ण हुआ। खनन प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक एवं आधारभूत विकास को गति देने के उद्देश्य से स्थापित यह कोष बीते एक दशक में जन-जीवन में बदलाव का पर्याय बन चुका है। जिले में अब तक हुए कार्यों पर नजर डालें तो स्वास्थ्य और पर्यटन समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां सामने आई हैं। उदयपुर जिले में DMFT मद से पूर्ण हुए विभिन्न विकास के कार्यों ने आमजन को सीधी राहत पहुंचाई है।

MRI मशीन से मिली मरीजो को राहत

MRI at M B Hospital

दक्षिणी राजस्थान के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय MB हॉस्पिटल में 15.25 करोड़ की लागत से DMFT मद अंतर्गत स्थापित 3.0 टेस्ला MRI मशीन ने अब तक 25 हजार से अधिक मरीजों को निःशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराई है। तीन वर्षों में 42 हजार से अधिक MRI जांचें की जा चुकी हैं। निजी अस्पतालों में महंगे खर्च वाली जांच अब गरीब मरीजों को बिना शुल्क के मिल रही है। समय पर निदान होने से इलाज की प्रक्रिया भी तेज हुई है।

उबेश्वर महादेव क्षेत्र को मिली नई पहचान

Ubeshwar Mahadev udaipur

पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उबेश्वर महादेव मंदिर परिसर का कायाकल्प भी DMFT की बड़ी उपलब्धि रही है। लगभग 4.77 करोड़ रुपए की लागत से एनीकट, झरना, तालाब, सीढ़ियां और पहुंच मार्ग का विकास कार्य पूरा किया गया। बरसात में यहां के झरने और हरियाली अब सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं। श्रद्धालुओं को भी सुविधाजनक वातावरण प्राप्त हो रहा है।

जिला परिषद में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

DMF meeting

DMF स्थापना का एक दशक पूर्ण होने पर मंगलवार को ज़िला परिषद CEO रिया डाबी के सानिध्य में ज़िला परिषद सभागार में संगोष्ठी का आयोजन हुआ, इस दौरान खनिज अभियंता आसिफ अंसारी ने जिले में DMFT की उपलब्धियों एवं प्रगति प्रतिवेदन पर प्रकाश डाला साथ ही विभागवार हुए कार्यों एवं आय व्यय की भी जानकारियां साझा की। विभिन्न विभागों ने PPT प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विभागन्तर्गत पूर्ण हुए उल्लेखनीय कार्यों की भी जानकारियां दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

#Udaipur #DMF #TeslaMRI #UbeshwarMahadev #RajasthanDevelopment #UdaipurTourism #UdaipurTimes