Udaipur Election 2026: दोपहर तक वल्लभनगर मे 63, फतहनगर मे 58 और भींडर में 56 फीसदी से अधिक मतदान

 | 
Udaipur election 2026

 

Udaipur Times, Udaipur Election 2026: नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत आज प्रथम चरण में उदयपुर जिले के वल्लभनगर नगरपालिका,  फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका और भींडर नगरपालिका में मतदान हो रहा है ।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार वल्लभनगर नगरपालिका में दोपहर 1 बजे तक 63.22 फीसदी मतदान हो चुका है। जबकि फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका मे 58.47 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं भींडर नगरपालिका मे 56.63 फीसदी मतदान हो चुका है।

वल्लभनगर में पहली बार हो रहे निकाय चुनाव में मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। इसलिए वल्लभनगर मे अब तक सर्वाधिक मतदान हो चुका है।   

आपको बता दे की नगरपालिका वल्लभनगर के 20 वार्ड मे कुल 67 प्रत्याशी है। कुल मतदाता – 8314 है जिसमे पुरूष मतदाता – 4222 और महिला मतदाता महिला मतदाता – 4092 है । वहीं नगरपालिका भीण्डर के कुल 25 वार्ड मे कुल 58 प्रत्याशी मैदान मे है । यहाँ कुल मतदाता – 13919 है जिसमे पुरूष मतदाता – 7092, महिला मतदाता – 6822 और ट्रांसजेण्डर – 02 मतदाता है। जबकि नगरपालिका फतहनगर सनवाड़ मे कुल 25 वार्ड मे 65 प्रत्याशी है, यहाँ कुल मतदाता – 17724 जिसमे पुरूष मतदाता – 8891 महिला मतदाता – 8833 है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News