उदयपुर निकाय चुनाव: अब तक जिले में सिर्फ 7 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

 | 
Udaipur Municipal Election 2026

 

Udaipur Times, Udaipur Municipal Election 2026: उदयपुर नगर निकाय चुनाव 2026 मे नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में तेजी आना तय है। Udaipur Municipal Election 2026

गुरूवार को अधिसूचना जारी होने के साथ नगर निकायों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन जिले में कुल 7 उम्मीदवारों ने 7 नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले दिन उदयपुर नगर निगम में दो उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। वहीं भीण्डर और वल्लभनगर नगर पालिकाओं में 2-2 एवं फतहनगर सनवाड़ नगरपालिका में एक उम्मीदवार ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। नगरपालिका मावली और कानोड़ में पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। Udaipur Municipal Election 2026

अवकाश के दिन नहीं हो सकेगा नामांकन

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त को अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। इस बीच 28 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश होने तथा 30 अगस्त को रविवारिय अवकाश होने से उस दिन नामांकन पत्र जमा नहीं होंगे। 29 अगस्त शनिवार को नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। Udaipur Municipal Election 2026

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News