उदयपुर शहर में 26 EV चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी

15 RRCL और 11 नगर निगम के EV चार्जिंग स्टेशन बनेंगे
 | 

उदयपुर 9 अप्रैल 2026 । इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और उनकी चार्जिंग सुविधा को सुगम बनाने के लिए शहर में 26 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। इनमे से 15 स्थान केंद्र सरकार को नोडल एजेंसी राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RRCL) और 11 स्थान नगर निगम तैयार करेंगी। 

इन 15 स्थानों पर होंगे RRCL के चार्जिंग स्टेशन 

  1. स्वर्ण जयंती पार्क के बाहर 
  2. बलीचा रोड (होटल हर्षवर्धन के पास)
  3. गुलाब बाग़ (RMV पार्किंग)
  4. सेवाश्रम पुलिया पार्किंग 
  5. चांदपोल पार्किंग 
  6. सवीना चौराहा 
  7. लवकुश स्टेडियम पार्किंग (WRD ऑफिस के बाहर)
  8. आसींद की हवेली 
  9. हिरन मगरी सेक्टर 4 अटल सभागार के बाहर 
  10. सेवाश्रम फ्लाईओवर के नीचे 
  11. टाउनहॉल पार्किंग 
  12. कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर के नीचे
  13. फायर स्टेशन पुरोहितों की मादड़ी के बाहर 
  14. हाथीपोल सब्ज़ी मंडी पार्किंग 
  15. नाड़ा खाड़ा पार्किंग     

इन 11 स्थानों पर नगर निगम के चार्जिंग स्टेशन 

  1. माणिक्य लाल वर्मा पार्क 
  2. जोधपुर मिष्ठान के पास 
  3. बैंक तिराहा महेश किराना 
  4. देहली गेट पार्किंग 
  5. सुखाड़िया सर्किल 
  6. हाड़ी रानी चौराहा 
  7. हिरण मगरी सेक्टर 4 स्मार्ट रोड 
  8. दीनदयाल पार्क 
  9. दूध तलाई पाल 
  10. ब्रह्मपोल मस्जिद के बाहर पार्किंग 
  11. अंबापोल पंप हाउस 

PM E Drive योजना की नोडल एजेंसी RRCL की तरफ से विकसित होने वाले 15 स्थानों पर चार्जिंग पॉइंट के शुरू होने बाद केंद्र सरकार की ओर से प्रति यूनिट के अनुसार तय राशि नगर निगम को ज़मीन उपलब्ध करवाने के बदले में दी जाएगी जबकि स्वयं नगर निगम के लगाए जाने वाले 11 चार्जिंग पॉइंट से भी नगर निगम को राजस्व प्राप्त होगा । 

Source: Media Reports

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #EVIndia #ElectricVehicles #EVCharging #SmartCity #GreenEnergy #Sustainability #BreakingNews
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal