उचित मूल्य दुकानों के लिए साक्षात्कार 27 से

27 जनवरी को सुबह 10 बजे से झाडोल और फलासिया क्षेत्र की दुकानों के लिए साक्षात्कार होंगे

 | 
ration

उदयपुर 24 जनवरी 2026। ज़िला रसद कार्यालय, द्वितीय अंतर्गत 39 रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए सक्षम स्तर से अनुमोदन पश्चात् साक्षात्कार 27 जनवरी से आयोजित होंगे। 

ज़िला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि 27 जनवरी को सुबह 10 बजे से झाडोल और फलासिया क्षेत्र की दुकानों के लिए साक्षात्कार होंगे। 28 जनवरी को खेरवाड़ा व नयागांव, 29 को गोगुन्दा व सायरा, 30 को कोटड़ा तथा 31 जनवरी को ऋषभदेव क्षेत्र के लिए साक्षात्कार होंगे। 

साक्षात्कार आवंटन सलाहकार समिति के सदस्य, महिला अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम अधिकारी तथा सहकारिता विभाग के जिला उप पंजीयक के समक्ष होंगे।

#UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #FairPriceShop #RationShop #PDS

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News