उदयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी से संदिग्ध घी जब्त

 | 
Food Safety Raid

 

Udaipur Times, Food Safety Raid: आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को शहर के सेक्टर-14 स्थित रामसिंहजी की बाड़ी जाने वाले बरकत कॉलोनी रोड पर इंद्रप्रस्थ कॉम्प्लेक्स के पास संचालित एक डेयरी पर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से संदिग्ध नकली घी बरामद किया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। Food Safety Raid

यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, जयपुर टी शुभ मंगला के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य के मार्गदर्शन में संचालित विशेष अभियान के तहत की गई। Food Safety Raid

खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में विभागीय टीम ने डेयरी परिसर की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान वहां से चार टिन और तीन केन संदिग्ध घी बरामद किए गए। टीम ने मौके पर घी के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेज दिया। साथ ही निर्माण एवं भंडारण से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई। Food Safety Raid

प्रारंभिक जांच में बरामद घी के नकली अथवा मिलावटी होने की आशंका जताई जा रही है। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद घी की गुणवत्ता की पुष्टि होगी। यदि जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित डेयरी संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Food Safety Raid

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News