उदयपुर में फारेस्ट अफसरों के तबादले - मुखिया होंगे आर.के. जैन

सात के तबादले, चार को बहार भेजा

 | 
वन्य

राजस्थान में सरकार ने 39 आईएफएस (IFS) अफसरों के तबादले किये है। उदयपुर के फोरेस्ट विभाग में सरकार ने सारे ही अफसर बदल दिए है। दो डीएफओ (DFO) को छोडकऱ सबको ट्रांसफर कर दिया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) अफसरों के किए तबादलों में उदयपुर के 7 अफसरों को बदला है, जिनमें से चार को उदयपुर से बाहर भेजा गया है। अहम बात यह है कि वन्यजीव विभाग में सभी नए अफसर आ गए हैं।

उदयपुर वन विभाग में तबादले:

अफसर का नाम

वर्तमान पद

तबादले के बाद का पद

राम करन खेरवा

वन संरक्षक, वन्य जीव, उदयपुर

मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, जयपुर

राज कुमार जैन

वन संरक्षक (प्रबोधन एवं मूल्यांकन), ऊदयपुर

वन संरक्षक, वन्य जीव, उदयपुर

अतिरिक्त कार्यभार:
मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उदयपुर

अजय चित्तौडा

उप वन संरक्षक, वन्य जीव, उदयपुर

उप वन संरक्षक, वन्य जीव, अजमेर

सुगना राम जाट

उप वन संरक्षक, डूंगरपुर

उप वन संरक्षक, उदयपुर

मुकेश सैनी

उप वन संरक्षक, उदयपुर

उप वन संरक्षक, आयोजना, कार्यालय प्रधान, मुख्य वन संरक्षक, जयपुर

गौरव गर्ग

उप वन संरक्षक (DOD) उदयपुर

उप वन संरक्षक, भीलवाड़ा

अरूण कुमार डी

सहायक वन संरक्षक, कार्यालय उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक, सरिस्का बाघ परियोजना

उप वन संरक्षक, वन्य जीव, उदयपुर

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News