उदयपुर को मिले 8 नए पटवारी, कलेक्टर ने जारी किए नियुक्ति आदेश
Udaipur Times, Udaipur News: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (Rajasthan Staff Selection Board) द्वारा आयोजित पटवारी सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा-2025 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों में से 8 अभ्यर्थियों को उदयपुर जिला आवंटित किया गया है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने चयनित अभ्यर्थियों को पटवारी पद पर दो वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षाधीन प्रशिक्षु के रूप में अस्थाई नियुक्ति प्रदान की है।
नियुक्त किए गए अभ्यर्थियों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 5 अभ्यर्थी शामिल हैं। परिवीक्षाधीन प्रशिक्षुओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन करवाना होगा।
दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित अभ्यर्थियों की पटवारी प्रोबेशन ट्रेनिंग 10 अगस्त से प्रारंभ होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को जिला कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख अनुभाग में निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित तिथि से पूर्व किसी भी नव नियुक्ति को कार्यग्रहण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
