उदयपुर की पहली महिला SP बनी डॉ. अमृता दुहन

वर्तमान SP योगेश गोयल को ACB जयपुर में नियुक्त किया गया 
 | 
Dr Amrita Duhan

उदयपुर 14 मार्च 2026। राज्य सरकार ने देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 64 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश के तहत कई ज़िलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है।

आदेश के अनुसार राममूर्ति जोशी को DIG ACB उदयपुर लगाया गया है, जबकि उदयपुर के SP योगेश गोयल को ACB जयपुर में नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर डॉ. अमृता दुहन को उदयपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। डॉ. अमृता दुहन उदयपुर ज़िले की पहली महिला पुलिस अधीक्षक होंगी, जो ज़िले की कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगी।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजसमंद SP ममता गुप्ता को DIG पुलिस सुरक्षा जयपुर, बांसवाड़ा SP सुधीर जोशी को झुंझुनू SP, सलूंबर SP राजेश कुमार यादव को उपनिदेशक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर लगाया गया है। वहीं विशनाराम को सलूंबर का SP, ज्येष्ठा मैत्रेई को बांसवाड़ा SP और हेमंत कलाल को राजसमंद SP नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार के इस बड़े तबादला आदेश के बाद कई ज़िलों में पुलिस प्रशासन में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurPolice #IPS #IPSTransfer #DrAmritaDuhan #RajasthanPolice #UdaipurUpdates #UdaipurCity #RajasthanAdministration