उदयपुर प्रधान डाकघर में प्रत्येक रविवार को भी मिलेगी आधार सेवाएं

 | 
udaipur head post office provide aadhaar services sunday

 

Udaipur Times, Aadhar Services: उदयपुर के प्रधान डाकघर में अब प्रत्येक रविवार को भी सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। नागरिक इस अवधि में आधार से संबंधित आवश्यक कार्य करवा सकेंगे। Udaipur Head Post Office

प्रवर अधीक्षक ने बतया कि रविवार को आधार सेवा उपलब्ध होने से नौकरीपेशा, व्यवसायी तथा कार्यदिवसों में समय के अभाव के कारण आधार संबंधी कार्य नहीं करवा पाने वाले नागरिकों को सुविधा मिलेगी। Aadhar Services

नागरिक निर्धारित समयावधि में प्रधान डाकघर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। आधार संबंधी कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाना होगा। Udaipur Head Post Office

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News