उदयपुर की आईजी बिनीता ठाकुर एडीजी, एसपी कैलाशचंद्र बिश्नोई डीआईजी पद पर पदोन्नत

उदयपुर की आईजी बिनीता ठाकुर एडीजी, एसपी कैलाशचंद्र बिश्नोई डीआईजी पद पर पदोन्नत 

राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने कल गुरुवार शाम  50 IAS, 42 IPS और 20 IFS अधिकारियो को पदोन्नत किया है।

 
उदयपुर की आईजी बिनीता ठाकुर एडीजी, एसपी कैलाशचंद्र बिश्नोई डीआईजी पद पर पदोन्नत
उदयपुर संभाग की आईजी बिनीता ठाकुर को एडीजी, हिंगलाजदान को आईजी और कैलाशचंद्र बिश्नोई को डीआईजी रैंक पर पदोन्नत किया गया है।  

उदयपुर 1 जनवरी 2021। राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने कल गुरुवार शाम  50 IAS, 42 IPS और 20 IFS अधिकारियो को पदोन्नत किया है।  जिनमे उदयपुर संभाग की आईजी बिनीता ठाकुर, एसपी कैलाश चंद्र बिश्नोई तथा एसीबी के डीआईजी हिंगलाजदान शामिल है।  

उदयपुर संभाग की आईजी बिनीता ठाकुर को एडीजी, हिंगलाजदान को आईजी और कैलाशचंद्र बिश्नोई को डीआईजी रैंक पर पदोन्नत किया गया है।  

उल्लेखनीय है की आईजी बिनीता ठाकुर आईजी री-आर्गेनाइजेशन पीएचक्यू से 8 जुलाई 2019 को आईजी उदयपुर रेंज बनी थी। सितंबर माह में हुए उपद्रव को कंट्रोल करने में उनका विशेष योगदान था।  वहीँ एसपी कैलाश चंद्र बिश्नोई अजमेर एसीबी एसपी पद से 11 जनवरी 2019 को एसपी उदयपुर पद पर नियुक्त हुए थे।  एसपी बिश्नोई ने उदयपुर के चर्चित दुल्हन अपहरण कांड, पीएनबी डकैती, एटीएम लूट सहित कई हत्याओं का खुलासा किया था।  जबकि हिंगलाजदान डीआईजी इंटेलिजेंस पद से डीआईजी उदयपुर एसीबी पर 8 जुलाई 2019 को आये थे।     

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal