उदयपुर में 3 अगस्त को ITI प्रतापनगर में मेगा जॉब कैंप, 5 कंपनियां करेंगी भर्ती
Udaipur Times, Udaipur ITI Campus Placement: संभागीय रोजगार कार्यालय की ओर से 3 अगस्त (सोमवार) को प्रातः 10ः30 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), प्रतापनगर में एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया जाएगा।
Udaipur ITI Campus Placement
शिविर में पांच निजी नियोजक भाग लेंगे तथा ITI, स्नातक और 12वीं सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए मौके पर ही प्रारम्भिक चयन किया जाएगा। Udaipur ITI Campus Placement
शिविर में इक्वीटास स्माॅल फाइनेंस बैंक, उदयपुर, ओमेगा एलीवेटर्स प्रा. लि., महिन्द्रा नेक्स्ट वेल्थ आईटी इण्डिया प्रा. लि., टीयूवी स्किल्स सेन्टर्स, प्रतापनगर तथा जीनीयस स्मार्ट मीटर प्रा. लि., उदयपुर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे। Udaipur ITI Campus Placement
शिविर प्रातः 10ः30 बजे से सायं 3 बजे तक आयोजित होगा।इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। Udaipur ITI Campus Placement
