Udaipur Local News: 15,25 व 27 सितंबर को उदयपुर ज़िले में बूचड़खाने बंद रखने का आदेश
UdaipurTimes, Sept 14, 2026 | Udaipur Local News: निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने 15, 25 सितंबर एवं 27 सितंबर को निगम क्षेत्र के सभी बूचड़खाने, मांस मछली बिक्री केंद्र को पूर्णतया बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
खन्ना ने बताया कि 15 सितंबर को पर्यूषण पर्व एवं संवत्सरी, 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी एवं 27 सितंबर को क्षमावाणी पर्व के उपलक्ष में सभी बूचड़खाने, मांस मछली बिक्री केंद्र बंद रखे जाएंगे।
बंद रखने का आदेश राज्य सरकार के निर्देश पर जारी किया गया है। आदेश का सख्ती से पालन हो इस सेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। यदि किसी भी व्यापारी द्वारा आदेश की अवहेलना की जाएगी तो उसके खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।