Udaipur Local News Updates: गणेश चतुर्थी पर्व 2026: यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था

उपरोक्त व्यवस्था प्रातः 04.00 AM. से देर रात्रि मेला समाप्ति तक रहेगी ।
 | 
Udaipur Local News Updates: गणेश चतुर्थी पर्व 2026: यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था

 

UdaipurTimes, 14 September 2026 | Udaipur Local News Updates: श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर ने बताया की प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी का पर्व दिनांक 14.09.2026 को मनाया जाएगा। इस दौरान बोहरा गणेश जी मन्दिर पर मेले के आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी।
प्रवेश निषेधः

■ प्रतापनगर से उत्तरी सुन्दरवास के पीछे होकर जो रोड़ आ रही है जो बोहरा गणेश जी मन्दिर हो यूनिवर्सिटी व बोहरा गणेश जी मन्दिर से धुलकोट हो महासतिया आयड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा।

पार्किग व्यवस्थाः

■ प्रतापनगर व सुन्दरवास की तरफ से आने वाले दर्शनार्थियों के दुपहिया, चार पहिया वाहनों की पार्किंग ज्ञानगढ़ हाउस से पहले उत्तरी सुन्दरवास की तरफ रोड़ को छोड़ साईड मे एक तरफ रहेगी ।
■ शहर की तरफ से वाया आयड़ आने वाले वाहनों की पार्किंग धुलकोट तिराया महासतिया तिराया पर रोड़ को छोडकर साईड में रहेगी।
■ यूनिवर्सिटी रोड़ की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग यूनिवर्सिटी मैन गेट से पहले बेकनी पुलिया जाने वाले रोड की तरफ रोड़ को छोडकर साईड में रहेगी।

उपरोक्त व्यवस्था प्रातः 04.00 AM. से देर रात्रि मेला समाप्ति तक रहेगी ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News