LPG की नियमित आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर
उदयपुर 25 मार्च 2026। ज़िले में LPG आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से ज़िला कलेक्टर नमित मेहता नियमित रूप से स्वंय मॉनिटरिंग कर रहे है तथा आवश्यक कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर मेहता ने बुधवार को विशेष आदेश जारी किए हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के निर्देशों की अनुपालन में जारी आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न कार्यवाहियां सुनिश्चित करने को कहा गया है।
बुधवार को जारी आदेश के अनुसार जिले में गैस एजेंसियों की 100 प्रतिशत जांच सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही गैस की कालाबाजारी अथवा जमाखोरी के मामलों में तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
ज़िला रसद अधिकारी (DSO) को इस पूरी कार्रवाई का दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर ने आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया है। निर्देश दिए गए हैं कि सभी सार्वजनिक शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के भीतर किया जाए, जबकि कालाबाजारी से संबंधित शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त, जिले में LPG एवं पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और स्थिति की दैनिक मॉनिटरिंग रिपोर्ट तैयार कर राज्य स्तर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि सिटी गैस वितरण (CDG) से संबंधित 58 लंबित आवेदनों को ज़िला स्तरीय समिति द्वारा शीघ्र स्वीकृत कर उनकी रिपोर्ट संबंधित उच्चाधिकारियों को भेजी जाए।
#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurCity #UdaipurUpdates #UdaipurLocal #UdaipurAdministration #UdaipurRajasthan #UdaipurLPG #UdaipurGasSupply #LPGUdaipur #GasSupplyUdaipur #UdaipurPublicIssues #UdaipurServices #LPGSupply #GasCrisis #BlackMarketing #PublicService
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
