MB अस्पताल को हैलीपेड युक्त विश्वस्तरीय अस्पताल बनाने पर गहन विमर्श
उदयपुर 5 मई 2026। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने RNT मेडीकल कॉलेज के विकास कार्यों एवं महाराणा भूपाल अस्पताल के उन्नयन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में डॉ नरेंद्र राठौड़ ने अस्पताल में वर्तमान सुविधाओं के बारे में बताते हुए आगामी कार्ययोजना का खाका प्रस्तुत किया। RNT प्रिंसिपल डाॅ राहुल जैन ने बताया कि वर्तमान में चिकित्सालय में 8000 से 12000 रोगी प्रतिदिन इलाजहेतु आते हैं व 3200 स्वीकृत बेड है। अगले दस से 15 वर्षों में रोगी संख्या 25000 से 30000 प्रतिदिन होने की संभावना है।
इसी के मद्देनजर वेदांता हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से RNT मेडिकल कॉलेज का उन्नयन प्रस्तावित किया जा रहा है जिसके तहत 8 से 10 मंजिला के आधुनिक उपकरण से सुसज्जित 3 से 4 टावर बनाए जाएंगे जिसकी ऊपर हेलीपैड भी होगा।
बैड की संख्या बढ़ाकर 4000 करने का प्रयास करेंगे। विश्व स्तरीय सुविधाओं से उपयुक्त अस्पताल का उन्नयन किया जाएगा ताकि आम जनता को विश्वस्तरीय इलाज पूर्ण नि शुल्क उपलब्ध हो सके।
वेदांता की CSR हेड अनुपम निधि ने बताया कि इस पूरी परियोजना के लिए ग्लोबल टेंडर किए गए जिसमें विश्व स्तरीय आठ कंपनियों ने भाग लिया। इनमें से तीन कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जो अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में उच्चस्तरीय चिकित्सा संस्थानों के निर्माण के लिए जानी जाती है। कटारिया ने कहा कि इस कार्य में सरकारी स्तर पर आवश्यक सभी सहयोग उपलब्ध कराने में वे सहयोग करेंगे।
#Udaipur #RajasthanNews #MBHospital #RNTMedicalCollege #HealthcareIndia #HospitalUpgrade #VedantaCSR #MedicalInfrastructure #WorldClassHospital #HelipadHospital #UdaipurUpdates #RajasthanDevelopment #PublicHealthIndia
