उदयपुर माप विज्ञान विभाग ने पैकेजिंग रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर लगाया जुर्माना

 | 
Udaipur Metereology Dept

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर के विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार 27 अक्टूबर को जिले में पैकेजिंग से संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान फर्म आशोका ड्राई फ्रूटस एवं स्पाइस मार्ट, एवेन्यू सूपरमार्ट लिमिटेड एवं जोधपुर स्वीट्स का निरीक्षण कर पैक्ड वस्तुओं की लेबलिंग व अनिवार्य घोषणाएं से संबंधित पैकेजिंग डिक्लेरेशन एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी राकेश माहेश्वरी ने बताया कि जांच के दौरान सभी प्रतिष्ठानों पर पैकेजिंग डिक्लेरेशन अनिवार्य घोषणाएं एवं कार्य नियमों के अनुरूप सही एवं संतोषजनक पाए गए। निरीक्षण के दौरान पैकेजिंग रजिस्ट्रेशन नहीं पाए जाने पर एक पैकिंग फर्म पर कुल 5 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि विधिक माप विज्ञान, उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के हितों के मध्यनजर पैकेजिंग डिक्लेरेशन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगे भी नियमित जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News