उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026: जानिए किन वार्डों का कहाँ होगा नामांकन

 | 
UMC Election 2026 Update

 

Udaipur Times, Udaipur Municipal Corportaion Election 2026: आगामी 11 सितंबर को होने वाले उदयपुर नगर निगम चुनाव मे निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा कराने हेतु नगर निगम उदयपुर के विभिन्न वार्डों के अनुसार रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सहायतार्थ नियुक्त अधिकारी तथा नामांकन प्राप्ति स्थान निर्धारित किए गए हैं।

महापौर, उप महापौर एवं वार्ड संख्या 01 से 16 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर अवुला साईकृष्ण उपखण्ड अधिकारी, गिर्वा। सहायतार्थ अधिकारी दीपक मेहता (वरिष्ठ प्रबंधक, RSMM उदयपुर) एवं गणेश कुमार विजयवर्गीय (तहसीलदार, गिर्वा)।नामांकन प्राप्ति का स्थान: न्यायालय कक्ष, उपखण्ड अधिकारी, गिर्वा।

वार्ड संख्या 17 से 32 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जितेन्द्र ओझा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर, उदयपुर। सहायतार्थ अधिकारी रमेश राजपुरोहित, तहसीलदार, उदयपुर विकास प्राधिकरण। नामांकन प्राप्ति का स्थान: न्यायालय कक्ष, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर, उदयपुर।

वार्ड संख्या 33 से 48 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जगदीश सिंह आशिया, उपखण्ड अधिकारी, गोगुन्दा। सहायतार्थ अधिकारी विजयकुमार रेगर, तहसीलदार, उदयपुर विकास प्राधिकरण। नामांकन प्राप्ति का स्थान: न्यायालय कक्ष, प्रोटोकॉल अनुभाग, उदयपुर।

वार्ड संख्या 49 से 64 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सुरेन्द्र बी. पाटीदार, उपायुक्त, उदयपुर। सहायतार्थ अधिकारी विजय कुमार, तहसीलदार, बड़गांव। नामांकन प्राप्ति का स्थान: न्यायालय कक्ष।

वार्ड संख्या 65 से 80 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मनसुखराम डामोर, उपखण्ड अधिकारी, बड़गांव। सहायतार्थ अधिकारी रणजीतसिंह बिट्ठू, तहसीलदार, उदयपुर विकास प्राधिकरण। नामांकन प्राप्ति का स्थान: न्यायालय कक्ष, सहायक कलेक्टर (गिर्वा), उदयपुर।

जिले की नगर पालिकाओं के लिए अधिकारियों की नियुक्ति एवं स्थान आवंटन-

मावली नगर पालिका के लिए रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम, मावली और सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार, मावली। निर्देशन-पत्र प्राप्ति का स्थान उपखण्ड कार्यालय, मावली।

फतहनगर सनवाड़ के लिए रिटर्निंग अधिकारी उपनिदेशक, एच.सीएम. रीपा, उदयपुर और सहायक रिटर्निंग अधिकारी उप तहसीलदार, सनवाड़। निर्देशन-पत्र प्राप्ति का स्थान नगर पालिका कार्यालय, फतहनगर सनवाड़।

वल्लभनगर के लिए रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम वल्लभनगर और सहायक रिटर्निंग अधिकारीरू तहसीलदार, वल्लभनगर। निर्देशन-पत्र प्राप्ति का स्थान उपखण्ड कार्यालय, वल्लभनगर।

भीण्डर के लिए रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम भीण्डर। सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार, भीण्डर। निर्देशन-पत्र प्राप्ति का सिान उपखण्ड कार्यालय, भीण्डर।

कानोड के लिए रिटर्निंग अधिकारी भूमि अवाप्ति अधिकारीउदयपुर विकास प्राधिकरण। सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदारकानोड। निर्देशन-पत्र प्राप्ति का स्थान तहसील कार्यालय, कानोड रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News