उदयपुर नगर निगम के चुनाव 11 सितंबर को
Udaipur Times, Udaipur Municipal Corporation Election 2026: राजस्थान मे आगामी निकाय चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है । जहां चुनावों का शेड्यूल जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उदयपुर नगर निगम के साथ कनोड और मावली नगरपालिका का चुनाव 11 सितंबर को होगा वहीं भिंडर, वल्लभनगर और फतहनगर नगरपालिका का चुनाव 9 सितंबर को होगा।
सभी निकाय चुनावों की मतगणना 14 सितंबर को होगी, जबकि महापौर, सभापति और नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव 21 सितंबर एवं उपमहापौर, उपसभापति और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर को होगा।
निकाय चुनावों से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ
- अधिसूचना जारी – 27 अगस्त 2026
- नामांकन की अंतिम तिथि – 31 अगस्त 2026
- नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी – 1 सितंबर 2026
- नामांकन वापसी की तिथि – 3 सितंबर 2026
- चुनाव चिन्ह आवंटन – 4 सितंबर 2026
- मतदान तिथि – 9 सितंबर एवं 11 सितंबर 2026
- मतगणना तिथि – 14 सितंबर 2026
महापौर/निकाय अध्यक्ष चुनावों से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ
- अधिसूचना जारी – 15 सितंबर 2026
- नामांकन की अंतिम तिथि – 16 सितंबर 2026
- नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी – 17 सितंबर 2026
- नामांकन वापसी की तिथि – 18 सितंबर 2026
- चुनाव चिन्ह आवंटन – 18 सितंबर 2026
- मतदान तिथि – 21 सितंबर 2026
- मतगणना तिथि - 21 सितंबर 2026 (मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद)
उपमहापौर/निकाय उपाध्यक्षों चुनावों से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ
अधिसूचना जारी – 22 सितंबर 2026, बैठक होगी – सुबह 10 बजे, नामांकन सुबह 11 बजे, स्क्रूटिनी – 11:30 बजे, नामांकन वापसी दोपहर 2:00 बजे तक, मतदान दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद
