उदयपुर नगर निगम मे सेवा सेतु अभियान 2026 का, जाने वार्डवार कार्यक्रम

 | 
UMC

 

Udaipur Times, UMC: उदयपुर शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा विभिन्न नगरीय सेवाओं का लाभ आमजन को आसानी से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा सेवा सेतु अभियान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक नगर निगम परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार के भूतल पर आयोजित होगा।

निगम द्वारा वार्डवार शिविर कार्यक्रम

सबसे पहले बुधवार 7 अक्टूबर को वार्ड संख्या 1 से 9, 8 अक्टूबर को वार्ड संख्या 10 से 18, 9 अक्टूबर 2026 को  वार्ड संख्या 19 से 27, 10 अक्टूबर 2026 को वार्ड संख्या 28 से 36, 12 अक्टूबर 2026 को वार्ड संख्या 37 से 45, वही 13 अक्टूबर को वार्ड संख्या 46 से 54, 14 अक्टूबर को वार्ड संख्या 55 से 63, 15 अक्टूबर को वार्ड संख्या 64 से 72 तथा 16 अक्टूबर 2026 को वार्ड संख्या 73 से 80 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। महापौर सिंघवी के अनुसार प्रत्येक वार्ड के नागरिकों के लिए उनकी निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर संबंधित सेवाओं एवं समस्याओं का समाधान करवाने की व्यवस्था की गई है।

इन प्रमुख कार्यों का होगा निस्तारण

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के दौरान नागरिकों को विभिन्न विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है। इनमें प्रमुख रूप से राजस्व एवं नगरीय विकास से संबंधित कार्य में धारा 69-ए के पट्टे, निकाय योजना के पट्टे, भवन मानचित्र अनुमोदन, भूखंडों का उपविभाजन एवं पुनर्गठन, नाम हस्तांतरण, लीज होल्ड पट्टों को फ्री होल्ड में परिवर्तित करना, भू-उपयोग परिवर्तन, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र, नगरीय विकास कर संबंधी कार्य, स्टेट ग्रांट के पट्टे, डेयरी बूथ अनुज्ञा-पत्र, पार्किंग स्थलों को चिन्हित एवं विकसित करने संबंधी कार्य संपादित किए जाएंगे। वही स्वास्थ्य एवं सफाई से संबंधित कार्य में सफाई व्यवस्था में सुधार से संबंधित समस्याओं का समाधान, ब्लैक स्पॉट समाप्त करने की कार्रवाई, आवारा पशुओं को पकड़ने संबंधी कार्यवाही, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करना, ट्रेड लाइसेंस संबंधी कार्य वही निर्माण से संबंधित कार्यों में सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों से संबंधित कार्य जैसे सड़क मरम्मत एवं पैचवर्क के प्रस्ताव स्वीकृत कर मौके पर कार्य करवाना, पार्क, सामुदायिक भवन एवं रैन बसेरा आदि सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव संबंधी कार्य, शहर के प्रमुख चौराहों एवं डिवाइडरों का रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण का कार्य।

विद्युत एवं अग्निशमन सेवाओं में नई स्ट्रीट लाइट लगाने संबंधी कार्य, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाना, फायर अनापत्ति प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन प्राप्त करना एवं लंबित आवेदनों का निस्तारण कार्य प्रमुख रूप से संपन्न होंगे।

आयुक्त खन्ना के अनुसार शिविर स्थल पर नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक पंजीयन एवं पूछताछ व्यवस्था के साथ-साथ ई-मित्र केंद्र, बिजली, पंखे, हाई-स्पीड इंटरनेट, कंप्यूटर एवं प्रिंटर आदि की व्यवस्था भी की गई हैं।

महापौर पारस सिंघवी, आयुक्त अभिषेक खन्ना की आमजन से अपील

महापौर पारस सिंघवी एवं आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सेवा सेतु अभियान आमजन की समस्याओं के समाधान और सरकारी सेवाओं को नागरिकों के और करीब लाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। सभी वार्डों के नागरिक अपनी निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लें तथा अपनी लंबित समस्याओं एवं आवश्यक कार्यों का निस्तारण करवाएं। महापौर सिंघवी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य है कि नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और अधिक से अधिक सेवाओं एवं समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर सरलता और पारदर्शिता के साथ हो। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्या या कार्य से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित तिथि पर शिविर में उपस्थित हों और सेवा सेतु अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News