उदयपुर नगर निगम मे इस बार महिला होगी महापौर, वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 अगस्त को
Udaipur Times, Udaipur Municipal Elections 2026: राजस्थान मे आगामी नगर निगमों, पालिकाओ, परिषदों और शहरी निकायों लिए जयपुर में स्वायत्त शासन विभाग में निकाली जा रही है। उदयपुर शहर नगर निगम में महापौर की सीट महिला के लिए आरक्षित रहेगी। Udaipur Municipal Elections 2026
कुल 309 में से SC की 50 (महिला 16), ST की 11 (महिला 3), OBC की 60 (महिला 21), अनारक्षित 188 (महिला 62) सीट रिजर्व रहेगी। लॉटरी में निकाय प्रमुखों के पदों का आरक्षण तय किए जाने के बाद 17 अगस्त को जिलों में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर स्तर पर होगी। इसमें एससी, एसटी, OBC और महिला आरक्षण के आधार पर अलग-अलग वार्डों का निर्धारण किया जाएगा। Municipal Elections 2026
जहां उदयपुर शहर नगर निगम में महापौर की सीट महिला के लिए आरक्षित रहेगी। अजमेर-भीलवाड़ा और भरतपुर में महिला मेयर होगी। कोटा नगर निगम ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हो गई। Municipal Elections 2026

उदयपुर में नई बनी मावली नगर पालिका एसटी ओपन और वल्लभनगर एसटी महिला के लिए आरक्षित हुई है। ये दोनों नई नगर पालिका है। कानोड़ नगर पालिका ओबीसी ओपन के लिए निकाली गई है। उदयपुर संभाग में 18 सामान्य वर्ग के लिए है। इनमें भी 6 महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। इनमें निम्बाहेड़ा, बेगू, फतहनगर, प्रतापगढ़, भीम, कपासन महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। Municipal Elections 2026
