Udaipur Municipal Election 2026: EVM-VVPATसंचालन का दिया प्रशिक्षण

 | 
Udaipur Municipal Election 2026

 

Udaipur Times, Udaipur Municipal Election 2026: नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण बुधवार को सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित हुआ। Udaipur Municipal Election 2026

प्रशिक्षण के दौरान जिले के सभी ब्लॉकों से 4-4 मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों के संधारण, संचालन एवं उपयोग से संबंधित सैद्धांतिक और प्रायोगिक प्रशिक्षण दिय गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स की टीम तैयार करना है, जो आगे मतदान कार्मिकों को ईवीएम-वीवीपेट के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन की जानकारी प्रदान कर सके। Udaipur Municipal Election 2026

राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर तथा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सह प्रभारी डॉ महामायाप्रसाद चैबीसा ने बताया कि प्रशिक्षण में मशीनों की कार्यप्रणाली, संचालन की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों तथा निर्वाचन के दौरान आने वाली संभावित तकनीकी परिस्थितियों से निपटने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। Udaipur Municipal Election 2026

प्रशिक्षणार्थियों को मशीन की हैंडस् ऑन ट्रेनिंग कराते हुए मशीनों के संचालन का अभ्यास भी करवायागया, ताकि वे मतदान प्रक्रिया के दौरान तकनीकी दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर आगामी दिनों में मतदान दलों को प्रशिक्षण देंगे। Udaipur Municipal Election 2026

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News