Udaipur Municipal Election: स्वास्थ्य कारणों से चुनाव ड्यूटी से मुक्ति के लिए मेडिकल बोर्ड का होगा गठन
Udaipur Times, Udaipur Municipal Election 2026: उदयपुर नगर निगम और जिले के नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए अधिग्रहित कार्मिकों के स्वास्थ्य संबंधी कारणों से चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने के प्रार्थना पत्र पर महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय, उदयपुर में मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा। Udaipur Municipal Election 2026
मेडिकल बोर्ड गठन की प्रक्रिया
चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार चुनाव ड्यूटी से मुक्त किए जाने के लिए कार्मिकों को प्रार्थना पत्र के साथ उपचार से संबंधित समस्त दस्तावेज और आधार कार्ड की प्रति प्रस्तुत करनी होगी। सामान्य शाखा, अधीक्षक कार्यालय, महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के कमरा संख्या 4 में दस्तावेज जमा करवाने होंगे। Udaipur Municipal Election 2026
न्यूरोलॉजी की समस्या वाले कार्मिकों के लिए सोमवार या गुरुवार तथा न्यूरोसर्जरी संबंधी समस्या वाले कार्मिकों के लिए मंगलवार या शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड गठन की प्रक्रिया षुरू की जाएगी। अन्य बीमारियों से संबंधित कार्मिक किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे उपस्थित होकर मेडिकल बोर्ड का गठन करवा सकेंगे। मेडिकल बोर्ड का गठन चिकित्सालय की ओपीडी में उपलब्ध संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा। Udaipur Municipal Election 2026
