Udaipur Times, Udaipur Panchayat Chunav 2026: राजस्थान मे आज पंचायत चुनावों की घोषणा हो चुकी है। चुनाव घोषित होते ही चुनावी क्षेत्रों मे आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। उदयपुर जिले में तीन चरणों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होंगे। उदयपुर जिले मे कुल 20 पंचायत समितियों की 590 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित हैं।
चुनाव को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। जिले में कुल 1,593 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों का चुनाव EVM से होगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
उदयपुर जिले मे तीन चरणों मे जहां 23 अक्टूबर, 29 अक्टूबर और 4 नवंबर को जिला परिषद पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे वहीं पंच सरपंच के चुनाव क्रमशः 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर और 6 नवंबर को होंगे जबकि मतगणना 20 नवंबर को होगी । Udaipur Panchayat Chunav 2026
मतगणना के बाद जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर, उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर, प्रधान का चुनाव 27 नवंबर और उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा । Udaipur Panchayat Chunav 2026
कहाँ होगा पहले चरण का चुनाव
पहले चरण में 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। इस चरण में 826 मतदान केंद्र रहेंगे। इनमें झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भीण्डर और कुराबड़ शामिल हैं।
पहले चरण की अधिसूचना 8 अक्टूबर, गुरुवार को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, मंगलवार तीन बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर, गुरुवार, नाम वापसी की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर, गुरुवार अपराह्न तीन बजे तक, चुनाव चिह्न का आवंटन 15 अक्टूबर, गुरुवार, मतदान 23 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तथा मतगणना 20 नवंबर शुक्रवार को होगी। Udaipur Panchayat Chunav 2026
कहाँ होगा दूसरे चरण का चुनाव
दूसरे चरण में 6 पंचायत समितियों की 189 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। इसके लिए 458 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस चरण में गोगुंदा, सायरा, बड़गांव, कोटड़ा, देवला और सूलाव पंचायत समितियां शामिल हैं।
दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर, मंगलवार को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, शुक्रवार, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर, शनिवार, नाम वापसी की आखिरी तिथि 19 अक्टूबर, सोमवार, चुनाव चिह्न का आवंटन 19 अक्टूबर, सोमवार, मतदान 29 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। Udaipur Panchayat Chunav 2026
कहाँ होगा तीसरे चरण का चुनाव
तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 117 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा। इस चरण में 309 मतदान केंद्र होंगे। खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और कल्याणपुर पंचायत समितियां इस चरण में शामिल हैं।
तीसरे चरण के लिए अधिसूचना 19 अक्टूबर, सोमवार को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर, शुक्रवार, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर शनिवार, नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, सोमवार अपराह्न तीन बजे तक, चुनाव चिह्न का आवंटन 26 अक्टूबर सोमवार, मतदान 4 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक तथा मतगणना 20 नवम्बर को होगी। Udaipur Panchayat Chunav 2026
पंच-सरपंच के चुनाव का कार्यक्रम
पहले चरण में मतदान की तिथि 25 अक्टूबर रविवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक, मतगणना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी। इसी तरह दूसरे चरण की ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान की तिथि 31 अक्टूबर, शनिवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी। वहीं, तीसरे चरण में मतदान 6 नवम्बर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी। उपसरपंच का चुनाव पहले चरण में 26 अक्टूबर, दूसरे चरण में 1 नवम्बर तथा तीसरे चरण में 7 नवम्बर को होगा।
जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव 25 से 28 नवंबर तक
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर, उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर, प्रधान का चुनाव 27 नवंबर तथा उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा। Udaipur Panchayat Chunav 2026
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे बैठक होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की समीक्षा सुबह 11.30 बजे होगी, जबकि दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। इसी प्रक्रिया के तहत चारों पदों के चुनाव निर्धारित तिथियों पर संपन्न होंगे।