Udaipur Panchayat Election: जिला परिषद सदस्य के 27 एवं पंचायत समिति सदस्यों के 101 नामांकन खारिज

 | 
Udaipur Panchayat Election

 

Udaipur Times, Udaipur Panchayat Election 2026: उदयपुर जिले में निर्वाचन के प्रथम चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन पत्रों की संवीक्षा बुधवार को की गई। इसमें जिला परिषद के लिए 27 तथा पंचायत समिति सदस्यों के लिए 101 नामांकन पत्र खारिज हुए।

जिला परिषद सदस्य

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि 47 जिला परिषद सीटों के लिए कुल 161 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जो 158 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए थे। संवीक्षा (जांच) के दौरान 27 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए और 2 नामांकन पत्रों को डीस्कार्ड किया गया। इसके बाद अब चुनावी मैदान में 132  उम्मीदवार शेष बचे हैं।

पंचायत समिति सदस्य (प्रथम चरण)

प्रथम चरण के तहत जिले की 10 पंचायत समितियों झाडोल, भींडर, घासा, गिर्वा, कुराबड़, मावली, नाई, ओगणा, फलासिया और वल्लभनगर के कुल 160 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 562 उम्मीदवारों द्वारा कुल 579 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच के दौरान 101 नामांकन पत्र खारिज किए गए और 6 फॉर्म डीस्कार्ड हुए। 471 उम्मीदवार के 472 नामांकन फॉर्म सही पाए गए हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि आज 15 अक्टूबर अपराह्न 3 बजे तक रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News