Udaipur Local News: दूसरे चरण चरण के चुनाव मे 69.75 फीसदी मतदान

 | 
Udaipur Panchayat Election News Update Second Phase Voting Percentage

 

UdaipurTimes, October 29, 2026 | Udaipur Local News Panchayat Election Update: उदयपुर मे पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में बुधवार को उदयपुर जिले में लोकतंत्र का उत्सव पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की रेलमपेल रही। युवा मतदाताओं के साथ ही बुजुर्गों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में भागीदारी निभाते हुए लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

जाने मतदान खत्म होने तक कितनी वोटिंग

जिला निर्वाचन अधिकारी से मिले अंतिम आंकड़ों के अनुसार बड़गांव पंचायत समिति की 15 सीटों पर 71.16 फीसदी, देवला पंचायत समिति की 15 सीटों पर 72.94 फीसदी, गोगुन्दा पंचायत समिति की 19 सीटों पर 69.41 फीसदी, कोटड़ा पंचायत समिति की 17 सीटों पर 78.15 फीसदी, सायरा पंचायत समिति की 15 सीटों पर 58.44 फीसदी, सुलाव पंचायत समिति की 15 सीटों पर 68.38 फीसदी मतदान हुआ है। आपको बताया दें की दूसरे चरण के चुनाव के मतदान में राजस्थान के सभी पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 78.51 फीसदी मतदान बारमेड के बटाडू में हुआ है, और उदयपुर का कोटदा 78.15 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर है।   

जिले की 6 पंचायत समितियों के 458 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में प्रशासन एवं पुलिस की मुस्तैदी से जिले भर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।