उदयपुर पंचायत चुनाव: नाम वापसी के जिला परिषद मे 126 और पंचायत समितियों मे 435 उम्मीदवार मैदान मे

 | 
Udaipur Panchayat Election 2026

 

Udaipur Times, Panchayat Election 2026: उदयपुर के पंचायती चुनाव के पहले चरण मे कल गुरूवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद स्थितियां स्पष्ट हो गई हैं। जिला परिषद के 47 वार्डों के लिए अब 126 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं प्रथम चरण में 10 पंचायत समितियों में 435 उम्मीदवार पंचायत समिति सदस्य की दौड़ में हैं। प्रथम चरण का मतदान 22 अक्टूबर को होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर जिला परिषद के कुल 47 वार्डों (निर्वाचन क्षेत्रों) के लिए कुल 161 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से 158 उम्मीदवार थे। जांच के दौरान 27 नामांकन निरस्त किए गए और 2 नामांकन डिस्कॉर्ड (अमान्य) हुए। इसके बाद 132 वैध उम्मीदवार बचे, जिनमें से 6 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब 126 अंतिम प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।

पंचायत समिति सदस्य के लिए 36 ने वापस लिए नाम

प्रथम चरण की 10 पंचायत समितियों के कुल 160 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 579 नामांकन (562 उम्मीदवार) प्राप्त हुए थे। जांच में 101 नामांकन खारिज और 6 डिस्कॉर्ड होने के बाद गुरूवार को कुल 36 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। इसके बाद अब कुल 435 अंतिम उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।

इसमें पंचायत समिति झाड़ोल के 15 वार्डों के लिए 44 प्रत्याशी, भींडर के 19 वार्डों के लिए 59, घासा के 17 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 39, गिर्वा के 15 वार्डों के लिए 43, कुराबड में 15 वार्डों के लिए 32, मावली के 17 वार्डों के लिए 41, नाई के 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 46, ओगणा के 15 वार्डों के लिए 39, फलासिया के 15 वार्डों के लिए 49 तथा वल्लभनगर में 17 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 43 प्रत्याशी अंतिम रूप में चुनाव मैदान में हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News