Udaipur Times, Panchayat Chunav 2026: पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में तीसरे चरण में आयोजित होने वाले चुनावों की चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को तीसरे दिन कुल 134 अभ्यर्थियों द्वारा 136 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को पंचायत समिति कल्याणपुर में 30 अभ्यर्थियों द्वारा 30 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। खेरवाड़ा पंचायत समिति में 49 अभ्यर्थियों द्वारा 49 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।
नयागांव पंचायत समिति में 41 अभ्यर्थियों द्वारा 43 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए, वहीं ऋषभदेव पंचायत समिति में 14 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 14 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इस प्रकार गुरुवार को कुल 134 अभ्यर्थियों द्वारा 136 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।
इन पंचायत समितियों में अब तक कुल 183 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 185 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। तीसरे चरण के चुनावों हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने की शुक्रवार को अंतिम तिथि है।