उदयपुर पंचायती चुनाव 2026: दूसरे चरण की 6 पंचायत समितियों में अब तक 20 नामांकन
Udaipur Times, Udaipur Panchayat Chunav 2026: राज्य चुनाव आयोग के निर्देशन में प्रदेश में चल रहे पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत उदयपुर जिले में दूसरी चरण के तहत अब तक कुल 20 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।
पंचायत समिति सदस्य (द्वितीय चरण)
द्वितीय चरण के तहत जिले की 6 पंचायत समितियों बड़गांव, देवला, गोगुंदा, कोटड़ा, सायरा और सुलाव के 96 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया के शुरुआती 13 अक्टूबर को हुई। 13 और 14 अक्टूबर इन दो दिनों में कुल 20 उम्मीदवारों द्वारा 20 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
इसमें पहले दिन मंगलवार को 1 और दूसरे दिन बुधवार को 19 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक 11 नामांकन बड़गांव पंचायत समिति से आए हैं।