Udaipur Times, Udaipur Panchayat Chunav 2026: उदयपुर जिले की 20 पंचायत समितियों में 3 अक्टूबर तक कुल 13,79,990 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,04,393, महिला मतदाताओं की संख्या 6,75,592 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 5 है।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के अनुसार 20 पंचायत समितियों में कुल ग्राम पंचायतें 590 हैं जिनमें पंचायत समिति वार्ड 318, कुल साधारण वार्ड 4,948 और कुल मतदान केंद्र 1,593 हैं।
- भींडर: भींडर मतदाताओं के लिहाज से जिले की सबसे बड़ी पंचायत समिति है। यहाँ कुल 32 ग्राम पंचायतें, 19 पीएस वार्ड और 308 साधारण वार्ड हैं। इस क्षेत्र में 100 मतदान केंद्रों पर कुल 97,764 मतदाता (49,382 पुरुष और 48,382 महिला) पंजीकृत हैं।
- मावली: यहाँ 29 ग्राम पंचायतें, 17 पीएस वार्ड, 285 वार्ड और 95 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाता संख्या 94,535 (47,557 पुरुष और 46,978 महिला) है।
- गोगुंदा: सबसे अधिक 39 ग्राम पंचायतों वाली इस पंचायत समिति में 19 पीएस वार्ड, 325 वार्ड और 109 मतदान केंद्र हैं। यहाँ कुल 86,382 मतदाता पंजीकृत हैं।
- वल्लभनगर: यहाँ 28 ग्राम पंचायतें, 17 पीएस वार्ड, 270 वार्ड और 104 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 86,118 है।
- घासा: यहाँ 26 ग्राम पंचायतें, 17 पीएस वार्ड, 260 वार्ड और 85 मतदान केंद्र हैं। यहाँ कुल 85,025 मतदाता पंजीकृत हैं।
- खैरवाड़ा: इस क्षेत्र में 36 ग्राम पंचायतें, 17 पीएस वार्ड, 310 वार्ड और 102 मतदान केंद्रों के साथ कुल 84,959 मतदाता दर्ज हैं।
- बड़गांव: बड़गांव में 30 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 258 वार्ड और 76 मतदान केंद्र हैं। यहाँ कुल मतदाताओं की संख्या 76,522 है।
- सायरा: यहाँ 35 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 279 वार्ड और 94 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाता 75,990 (2 थर्ड जेंडर सहित) हैं।
- फलासिया: इस पंचायत समिति में 35 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 277 वार्ड और 94 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 72,935 है।
- झाडोल: यहाँ 34 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 268 वार्ड और 91 मतदान केंद्रों के साथ कुल 71,380 मतदाता पंजीकृत हैं।
- कुराबड़: यहाँ 29 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 227 वार्ड और 77 मतदान केंद्र हैं। यहाँ कुल 70,383 मतदाता (1 थर्ड जेंडर सहित) हैं।
- नयागांव: इस क्षेत्र में 31 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 259 वार्ड और 84 मतदान केंद्रों के साथ कुल 70,227 मतदाता दर्ज हैं।
- कोटड़ा: यहाँ 36 ग्राम पंचायतें, 17 पीएस वार्ड, 292 वार्ड और 82 मतदान केंद्र हैं। यहाँ कुल मतदाताओं की संख्या 69,089 है।
- ऋषभदेव: यहाँ 30 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 252 वार्ड और 76 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 67,202 है।
- गिर्वा: इस पंचायत समिति में 27 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 229 वार्ड और 68 मतदान केंद्र हैं। यहाँ कुल 65,433 मतदाता पंजीकृत हैं।
- नाई: यहाँ 20 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 166 वार्ड और 55 मतदान केंद्रों के साथ कुल 47,188 मतदाता पंजीकृत हैं।
- देवला: देवला में 26 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 188 वार्ड और 53 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 44,204 है।
- ओगणा: यहाँ 24 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 176 वार्ड और 57 मतदान केंद्र हैं। यहाँ कुल 41,906 मतदाता (1 थर्ड जेंडर सहित) हैं।
- सुलाव: यहाँ 23 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 173 वार्ड और 44 मतदान केंद्र हैं। कुल पंजीकृत मतदाता 37,136 (1 थर्ड जेंडर सहित) हैं।
- कल्याणपुर: कल्याणपुर मतदाताओं की दृष्टि से सबसे छोटी पंचायत समिति है। यहाँ 20 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 146 वार्ड और 47 मतदान केंद्र हैं, जहाँ कुल मतदाताओं की संख्या 35,612 है।