उदयपुर पंचायत चुनाव: जिला परिषद के 48 और पंचायत समिति सदस्यों के 292 पर्चे दाखिल

 | 
Udaipur Panchayat Chunav 2026

 

Udaipur Times, Panchayat Election 2026: उदयपुर जिले में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को प्रत्याशियों ने भारी उत्साह के साथ अपने पर्चे दाखिल किए। सोमवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य दोनों ही पदों के लिए नामांकन केंद्रों पर प्रत्याशियों और समर्थकों की रेलमपेल बनी रही।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि सोमवार  को जिला परिषद सदस्य के लिए कुल 47 उम्मीदवारों ने 48 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं पंचायत समिति सदस्य हेतु 10 पंचायत समितियों में कुल 289 उम्मीदवारों ने 292 नामांकन पत्र पेश किए।

इस क्रम में झाड़ोल में 29 उम्मीदवारों द्वारा 29 नामांकन भींडर में 34 उम्मीदवारों द्वारा 34 नामांकन घासा में 25 उम्मीदवारों द्वारा 26 नामांकन गिर्वा में 33 उम्मीदवारों द्वारा 33 नामांकन कुराबड़ में 21 उम्मीदवारों द्वारा 21 नामांकन मावली में 35 उम्मीदवारों द्वारा 36 नामांकन नाई में 27 उम्मीदवारों द्वारा 27 नामांकन ओगणा में 21 उम्मीदवारों द्वारा 21 नामांकन फलासिया में 26 उम्मीदवारों द्वारा 26 नामांकन वल्लभनगर में  38 उम्मीदवारों द्वारा 39 नामांकन नामांकन पेश किए गए।

अब तक हुए कुल नामांकन

जिला परिषद सदस्य हेतु पहले और दूसरे दिन कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। तीसरे दिन सोमवार को हुए नामांकन को मिलाकर अब तक कुल 47 प्रत्याशियों द्वारा 48 नामांकन दर्ज हो चुके हैं। वहीं पंचायत समिति सदस्य हेतु दूसरे दिन वल्लभनगर में 1 प्रत्याशी द्वारा 1 नामांकन दाखिल किया गया था। तीसरे दिन सोमवार को 292 नामांकन जुड़ने के साथ ही अब तक कुल 290 प्रत्याशियों द्वारा 293 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News