उदयपुर पंचायत चुनाव: तीसरे चरण का अंतिम प्रशिक्षण एवं रवानगी कल 2 नवंबर को

 | 
Udaipur Panchayat Chunav

 

Udaipur Times, Panchayat Chunav 2026: पंचायतीराज आमज चुनाव- 2026 के तृतीय चरण के लिए मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण और रवानगी सोमवार को होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि तृतीय चरण के तहत पंचायत समिति खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और कल्याणपुर में मतदान होना है। इसके लिए मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण सोमवार को पीएमश्री राजकीय फतह उमावि परिसर में आयोजित होगा।

प्रशिक्षण के तुरंत बाद मतदान दल अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्र के लिए प्रस्थान करेंगे। उल्लेखनीय है कि तृतीय चरण में उक्त चारों पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 8 तथा पंचायत समिति सदस्य के 62 वाडाके लिए 3 नवम्बर तथा पंच-सरपंच के लिए 5 नवम्बर को मतदान होगा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News