Udaipur Times, Panchayat Chunav 2026: उदयपुर जिले की 10 पंचायत समितियों में प्रथम चरण के तहत कल गुरुवार 22 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई है ।
इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार और फतह स्कूल परिसर में कार्मिको का अंतिम प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने पूर्ण संवेदनशीलता तथा गंभीरता से निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करने तथा पारदर्शिता के साथ चुनाव सम्पन्न कराने के निर्देश देते हुए राजस्थान कृषि महाविद्यालय तथा फतह स्कूल परिसर से मतदान दलों की रवानगी हुई।
प्रथम चरण में झाड़ोल, फलासिया, कुराबड, वल्लभनगर, गिर्वा, भींडर, नाई, मावली तथा घासा पंचायत समिति क्षेत्रों में 22 अक्टूबर को जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान होगा ।