उदयपुर पंचायत चुनाव: दूसरे चरण के लिए अब तक 139 नामांकन दाखिल

 | 
Udaipur Panchayat Chunav

 

Udaipur Times, Panchayat Election 2026: उदयपुर के पंचायती चुनाव के दूसरे चरण के तहत आने वाली 6 पंचायत समितियों बड़गांव, देवला, गोगुंदा, कोटड़ा, सायरा और सुलाव के लिए गुरूवार को नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन 138 प्रत्याशियों ने 139 नामांकन पत्र दाखिल किए।

इसमें बड़गांव में 32, देवला में 26, गोगुन्दा में 33, कोटडा में 31, सायरा में 23 तथा सुलाव में 14 नामांकन जमा हुआ।

इस प्रकार 6 पंचायत समितियों के कुल 96 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए गुरूवार तक कुल 159 नामांकन पत्र (158 उम्मीदवार) दाखिल किए जा चुके हैं। इन समितियों में नामांकन के लिए अंतिम तिथि आज 16 अक्टूबर निर्धारित है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News